Aarti

श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ जी की आरती 

 

ॐ जय कलाधारी हरे, 

स्वामी जय पौणाहारी हरे, 

भक्त जनों की नैया, दस जनों की नैया,

भव से पार करे, 

ॐ जय कलाधारी हरे ॥



बालक उमर सुहानी, नाम बालक नाथा,

अमर हुए  शंकर से, सुन के अमर गाथा ।

ॐ जय कलाधारी हरे ॥

 

शीश पे बाल सुनैहरी, गले रुद्राक्षी माला,

हाथ में झोली चिमटा, आसन मृगशाला ।

ॐ जय कलाधारी हरे ॥

 

सुंदर सेली सिंगी, वैरागन सोहे,

गऊ पालक रखवालक, भगतन मन मोहे ।

ॐ जय कलाधारी हरे ॥

 

अंग भभूत रमाई, मूर्ति प्रभु रंगी,

भय भज्जन दुःख नाशक, भरथरी के संगी ।

ॐ जय कलाधारी हरे ॥

 

रोट चढ़त रविवार को, फल, फूल मिश्री मेवा,

धुप दीप कुदनुं से, आनंद सिद्ध देवा ।

ॐ जय कलाधारी हरे ॥

 

भक्तन हित अवतार लियो, प्रभु देख के कल्लू काला,

दुष्ट दमन शत्रुहन, सबके प्रतिपाला ।

ॐ जय कलाधारी हरे ॥

 

श्री बालक नाथ जी की आरती, जो कोई नित गावे,

कहते है सेवक तेरे, मन वाच्छित फल पावे ।

ॐ जय कलाधारी हरे ॥

 

ॐ जय कलाधारी हरे,

स्वामी जय पौणाहारी हरे, 

भक्त जनों की नैया, भव से पार करे,

ॐ जय कलाधारी हरे ॥

 Play Baba Balak Nath ji ki Aarti  : 

श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ जी की मेहर आप सभी पर भी बनी रहे 

जय सिद्ध बाबा बालक नाथ जी

tEMPLE aDDRESS

Graner Hill ,Garkhal, Kasauli 173201, Himachal Pradesh

Contribute

Offerings towards the Mandir can be made either through demand drafts/cheques or online.

Bank Details : 

Bank Name : Punjab National Bank
A/c Name: Shri Sidh Baba Balak Nath Mandir
Account No: 02232010007730
Branch: Jubbar
IFSC Code: PUNB0022310

Live Darshan / Videos